उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के साथ व्हील चेयर दान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान ने किया दान 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान ने मानव सेवा के लिए हाथ बढ़ाया। शनिवार को

कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के “ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान” के संयुक्त तत्वावधान में “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं व्हील चेयर दान कार्यक्रम” आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान के 25 सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए 10 व्हील चेयर दान की । वहीं

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी भट्ट ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।

कार्यक्रम में संस्थान के सीएमएस प्रो. विजेंद्र, एमएस डॉ. वरुण विजय, डीन डॉ. प्रमोद गुप्ता, कार्यकारी कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा भारती एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की ओर से संगठन महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय, संरक्षक प्रदीप सिंह, अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सचिव आनंद पाण्डेय,उपाध्यक्ष सेवा भारती सुरेन्द्र मिश्र, विनय प्रकाश तिवारी, शशांक मिश्र ,

मनीष पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, विक्की मिश्र, दिनेश कपूर, अमित मिश्र, शिव पाण्डेय, निखिल सिंघल, डॉ. रामचंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button