मण्डल रेल प्रबन्धक की अध्यक्षता में बैठक
एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पीएनएम (स्थाई वार्ता तन्त्र) की दो दिवसीय बैठक कार्यालय के सभागार में की गयी।
बैठक में मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ मण्डल प्रशासन अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को उनके कार्यक्षेत्र, आवासीय परिक्षेत्र तथा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव अग्रसर है।
मण्डल के कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण पॉलिसी में उन्नयन कार्य किया गया है। जिससे हर कर्मचारी को सुविधा प्राप्त हो रही है।
मण्डल प्रशासन द्वारा कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में रेल कर्मचारियों के लिए पर्यटन स्थलों का भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जा रहा है।
इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के अन्य विभागों में पदस्थापना के लिए 10 प्रतिशत इंटेक कोटा के अन्तर्गत अंतिम लिस्ट जारी कर दी गयी है।
इस दौरान रेलवे प्रशासन की कार्य प्रणाली को सुगम एवं सहज बनाने के लिए यूनियन के प्रतिनिधियों से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।
जिसमें रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले लाभों से अधिक से अधिक कर्मचारियों को अवगत कराने के लिए आग्रह किया गया। साथ ही रेलवे कर्मचारी के हितो के लिए यूनियन द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल किये जाने के लिए निर्देश दिया।
इस अवसर पर बैठक में शामिल एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के मण्डल मंत्री राकेश चन्द वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यूनियन द्वारा उठाये गए कर्मचारियों के परिवादों को समय से निस्तारित किए जाए तथा
रेलवे बोर्ड द्वारा कर्मचारी कल्याण के लिए जारी आदेशों को जल्द से जल्द अनुपालन किये जाने का प्रयास किया जाये। जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो सके।
इसके पश्चात् एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता एवं अन्य सदस्यों नेे मण्डल में संरक्षा कोटि में नियुक्ति, पदोन्नति, एमएसीपी, कर्मचारी आवासों में बेहतर सुविधा, वरीयता निर्धारण,
स्थानांतरण चिकित्सा सुविधा, कार्यक्षेत्र में महिला रेस्ट रूम एवं प्रसाधन सुविधा, कैंटिन की सुविधा, अयोध्या में हॉलिडे होम उपलब्ध कराने के लिए तथा रोस्टर के अनुरूप डियूटी आदि से संबधित समस्याओं के निस्तारण के लिए सार्थक चर्चा की गयी।
इस दौरान, लखनऊ मण्डल यूनियन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं नीतिगत समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को नवीन सुझाव प्रदान किए गए। बैठक का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परि) नीतू तथा समस्त शाखाधिकारी उपस्थित रहे।



