नया उत्तर प्रदेश बना विकास का ‘ग्रोथ इंजन’ – योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के उद्घाटन सत्र रहे मौजूद

नई दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश को विकास की गति प्रदान की गयी।
बुधवार को उत्तर प्रदेश में लॉन्ग – टर्म एवं मजबूत जापानीज इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम विकसित करने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी की उपस्थिति में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल रहे।
इस अवसर पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एवं स्पार्क मिण्डा कारपोरेशन का वर्चुअली भूमिपूजन कर प्रदेश में वृहद निवेश, रोजगार एवं नई विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की गयी ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, स्पष्ट नीति, साफ नीयत और दृढ़ संकल्प का ही प्रतिफल है कि आज ‘नया उत्तर प्रदेश’, भारत की टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल होते हुए विकास का ‘ग्रोथ इंजन’ बना है।
जापान के दशकों के औद्योगिक अनुभव को आत्मसात कर उसे आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी आज उत्तर प्रदेश में है। जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश को अपना सेकंड इंडस्ट्रियल होम मानें। उत्तर प्रदेश सरकार रिलिएबल पार्टनर के रूप में आप सभी के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने
जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गेनाइजेशन एवं सभी अतिथियों का आभार जताया।



