उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वन निगम की 277वीं बैठक

मंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करने के लिए किया प्रेरित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। नवनियुक्त अधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

मंगलवार को डॉ अरूण कुमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, उप्र शासन व अध्यक्ष, उप्र वन निगम की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वन निगम की 277वीं बैठक वन निगम सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक में राज्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी, उप्र वन निगम के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द कुमार सिंह, निगम के सम्मानित सदस्य, वन निगम व शासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश वन निगम द्वारा राज्यमंत्री व अन्य सभी सदस्यों के स्वागत उपरान्त वन निगम द्वारा निगम के समक्ष विभिन्न प्रस्ताव अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किये गये। जिस पर विस्तार से चर्चा की गयी।

कुछ प्रस्तावों को अनुमोदित किये जाने पर सहमति बनी एवं कुछ प्रस्तावों पर पुर्नविचार के लिए निर्देशित किय गया।

साथ ही वन निगम द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी विशेष कर वन प्रमाणीकरण के प्रमाण पत्र को शीघ्र प्राप्त करने, उप्र वन निगम में कार्मिकों की भर्ती होने तक प्रतिनियुक्ति एवं आऊटसोर्सिंग के माध्यम से नियोजित करने, रिवर ट्रेनिंग के प्रस्ताव पर

शीघ्रता से कार्रवाई आगे बढ़ाये जाने तथा उप्र ईकोटूरिज्म सोसाईटी के माध्यम से संचालित ईको पर्यटन स्थलों को विकसित करने व उससे सम्बन्धित दरों पर पर्नुविचार करते हुए दरों को पुर्ननिधारण करने पर बल दिया गया।

साथ ही यह भी अपेक्षा की गयी कि नये आयामो पर भी विचार करते हुए उप्र वन निगम को उॅचाईयों पर पहॅुचाया जाये, ताकि उप्र वन निगम के आय में वृद्धि को सके।

अध्यक्ष, उप्र वन निगम द्वारा सभी अधिकारियों एव कर्मचारियों को उप्र वन निगम हित में कार्य करने के लिए निर्देशित करते हुए वन निगम के प्रोत्साहक परिणामों के लिए सभी को बधाई देते हुए उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रकट किया।

मंत्री ने नव नियुक्त अधिकारियों को दी बधाई..

प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डा अरुण कुमार सक्सेना ने उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नवनियुक्त सहायक पर्यावरण अभियंताओं एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारियों के इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में उनसे भेंट की और उनका प्रोत्साहन किया।

डा सक्सेना ने नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हे ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा सतत् विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हे पूरी दक्षता से प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विकसित राष्ट्र एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रितु सुहास, अपर निदेशक, यूटीआरआई तथा यूपीपीसीबी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सत्र का समापन राम गोपाल, मुख्य पर्यावरण अधिकारी, यूपीपीसीबी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button