उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

महापौर ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रहे शामिल 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में महापौर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से भरी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर नागरिकों का हौंसला बढ़ाया ।

यह तिरंगा यात्रा पार्षद अशोक उपाध्याय के आयोजन में शेखर अस्पताल से प्रारंभ होकर भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी अरविंद यादव समेत क्षेत्र की जनता ने भी सहभागिता की। सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button