उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

2 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू इंदौर” घूमने का सुनहरा मौका

श्रावण मास में शिवलिंग दर्शन करने का हवाई पैकेज जारी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। श्रावण मास शिवलिंग दर्शन करने का हवाई टूर पैकेज दिया जा रहा है।

रविवार को आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा लखनऊ से “02 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर” का हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा हैं । यह पैकेज 04 रात एवं 05 दिन का है।

जिसमें उज्जैन,ओम्कारेश्वर, महेश्वर मांडू और इंदौर का भ्रमण कराया जाएगा । यह पैकेज दिनांक 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक चलाया जा रहा है।

जानें टूर की प्रमुख विशेषताएं..

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से इंदौर जाने एवं इंदौर से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है।

यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर का दर्शन कराया जायेगा। ओंकारेश्वर में ओम्कारेश्वर मंदिर के दर्शन।

महेश्वर में अहिल्याबाई किला और महल, अखिलेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट के दर्शन। मांडू में जहाज महल और हिंडोला महल के दर्शन। इंदौर में पितृ पर्वत और गणपति मंदिर खजराना आदि का भी भ्रमण कराया जायेगा।

पैकेज टैरिफ (प्रति व्यक्ति लागत)

👉 48,500 रूपये एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति।

👉 42,500 रूपये दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति।

👉 40,300 रूपये तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति।

👉 36,100 रूपये माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित एवं मूल्य 👉 19,500 रूपये बिना बेड के होगा। वहीं अजीत कुमार सिन्हा मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक आईआरसीटीसी

उक्षे लखनऊ ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।

उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये 8287930912/8287930902/9236391909/9236391911 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button