उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। व्यापारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। शुक्रवार को बुद्धूलाल धर्मशाला अमीनाबाद में रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र तथा वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में संरक्षक विनोद अग्रवाल एवं केदारनाथ बाजपेयी मंचासीन रहे । वहीं

मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष मनीष वर्मा, महामंत्री हर्ष कनोडिया,

कोषाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अनेजा, अनुज अग्रवाल, कपिल बग्गा एवं मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, मनोज रतनानी, सुरेश अग्रवाल, योगेश गुप्ता, मोहित गुप्ता,

हरजीत सिंह, अर्पण सेठ एवं आबिद अली, वरिष्ठ मंत्री दीपक दुलानी, दीपक खुराना, नवीन कसेरा एवं चंदन रस्तोगी, मंत्री आशीष गुप्ता, सचिन गुलाटी, रोहित रस्तोगी, अमित बालाजी,

मिक्की गुलाटी, राजू मिश्रा एवं मनीष तुल्सीयान, संगठन मंत्री विवेक टोकी एवं अतुल अरोड़ा, प्रचार मंत्री नीवन सोनी तथा कार्यकारिणी सदस्य शारिक, आरके मिश्रा, रजत अग्रवाल, यश भटेजा एवं अर्जुन सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान करा सकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन की मजबूती एवं एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की मजबूती ही व्यापारियों के अधिकारों की सबसे बड़ी शक्ति है।

रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल की नवगठित टीम से उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार की व्यवस्था में सुधार तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल केवल व्यापारियों की समस्याओं को उठाने का मंच नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय और सेवा भाव के साथ कार्य करेगी तथा प्रत्येक व्यापारी की आवाज़ को मजबूती से प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

साथ ही वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने में सक्षम होता है। व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा बाजारों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है

जितेंद्र सिंह चोहान ने कहा कि रामकृष्ण पार्क व्यापार मण्डल की नवगठित टीम पूरी ऊर्जा, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करेगी। लखनऊ व्यापार मण्डल हर कदम पर संगठन के साथ खड़ा रहेगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से निरंतर संवाद करता रहेगा। इसी क्रम में

जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लखनऊ व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी प्रत्येक व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने नवगठित टीम का जोरदार स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की बधाई दीं।

कार्यक्रम का संचालन केदार बाजपेयी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बजाज ने सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर महामंत्री प्रियंक गुप्ता मुमताज मार्केट अध्यक्ष यूसुफ महामंत्री रिजवान कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद गुलाटी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button