उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

रेलवे में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम

स्तनपान के प्रति माताओं को किया जागरूक

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। स्तनपान के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।

बुधवार को पूर्वाेत्तर रेलवे मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर रमेश चंद्र के दिशानिर्देशन में मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर पर 1 से 07 अगस्त तक मनाये जा रहे ‘विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनामिका सिंह द्वारा बताया गया कि यह सप्ताह शिशुओं के स्वास्थ्य, सही पोषण और स्तनपान के प्रति माताओं एवं परिवारों में जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने महिलाओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक एवं पोषण के संबंध में बताया। इसके उपरान्त वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अयाज अहमद ने उपस्थित कर्मचारियों ,

मरीजों तथा उनके सहयोगियों को स्तनपान के महत्व तथा जन्म से लेकर 6 माह तक शिशु को सिर्फ स्तनपान ही कराने संबंधित विस्तृत जानकारियॉ प्रदान की।

इस अवसर पर डॉ निहारिका, पैरामेडिकल स्टॉफ, रेलकर्मी एवं उनके परिवारिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button