केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद प्रदर्शनकारियों में जश्न का माहौल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में 30 दिनों से अधिक चल रहे जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन में आखिरकार शासन को बात माननी पड़ गयी ।
शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक मामलों पर लगे आरोपों के चलते पीएम मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसमें उन्होंने दो पन्नों के लिखित इस्तीफा में शिक्षा व्यवस्था पर कई ऐतिहासिक कार्यों को दोहराया।
साथ ही युवाओं को भरोसा दिलाते हुए इस्तीफा दे दिया। इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने भी पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन करने की बात कही।
जिसमें NTA के 47 अधिकारी तत्काल हटाए गए। नीट पेपर लीक का विरोध देश भर में देखने को मिला। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापकअभिजीत दीपके ने कहा कि
टाइफाइड हो गया है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक लड़ाई जारी वहीं जैसे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा देने की जानकारी मिली। वैसे ही जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियो में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया।
साथ ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आते ही अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार कहती थी इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते और हम क्या कहते झुकती तब है जब कोई झुकाने वाला होगा,वह कर आज हम सब ने कर दिखाया है ।
वहीं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह साथ कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने प्रेसवार्ता कर कहा प्रदर्शन ख़त्म करने का ऐलान किया। Cjp प्रवक्ता ने कहा “हमारी चिंताओं और मांगों पर ध्यान दिया गया है।
उन मांगों ने पूरे देश के युवाओं को प्रभावित किया। इसीलिए इस आंदोलन को पूरे देश में समर्थन मिला। जो भी अगले शिक्षा मंत्री बनेंगे, उन्हें पता होना चाहिए कि युवा देख रहे हैं। वे जवाबदेही की मांग करेंगे।
इसलिए, जब समय आए, युवाओं के हित में काम करें। पेपर लीक रोकें और डिमांड चार्टर में बताई गई हमारी पांच-बिंदुओं की सिफारिशों को लागू करें। हम बहुत जल्द नए शिक्षा मंत्री से मिलेंगे।
सरकार ने एक महीने के अंदर बैठक करने का वादा किया है, और फिर हम देखेंगे कि क्या होता है। इसके अलावा विपक्षी पार्टियों ने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए नजर आये।



