लौलाई गांव में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
जाँच परामर्श शिविर में 217 लोग लाभान्वित

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शनिवार को
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय, कांशीराम कॉलोनी,चिनहट क्षेत्र ग्राम लोलाई-2 में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।
यह शिविर लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण एवं वंचित समुदायों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। जिसे संस्थान निदेशक प्रो सीएम सिंह के मार्गदर्शन में तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। वही
शिविर का संचालन प्रो एसडी कांडपाल, विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा विभाग के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर के समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. पीयूष करीवाला, प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा निभाई गई।
शिविर के संचालन में सामुदायिक चिकित्सा विभाग की सीनियर रेजीडेंट डॉ. रितिका चतुर्वेदी, डॉ. अभिमन्यु सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. जटा शंकर, जूनियर रेजीडेंट डॉ. विकास वर्मा, डॉ. रवि वर्मा शामिल रहे ।
इसके अलावा विभाग के मेडिकल सोशल वर्कर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजीकरण, लाभार्थियों के मार्गदर्शन, स्वास्थ्य परीक्षण के समन्वय, स्वास्थ्य शिक्षा तथा शिविर की समुचित व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं रेजीडेंट डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। जिसमें सामान्य चिकित्सा विभाग से डॉ. पंकज वर्मा (सहायक आचार्य) डॉ. योगेश वर्मा ने सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों की जांच कर उपचार एवं परामर्श दिया।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. रीतू सिंह, डॉ. आकांक्षा मौर्य, डॉ. कुनाल शाक्य ने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। साथ ही अस्थि रोग विभाग से डॉ. राज आर्य एवं डॉ. सप्तर्षि बाजपेयी ने हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगियों का परीक्षण कर उपचार संबंधी सलाह दी।
नेत्र रोग विभाग से डॉ. शिखा अग्रवाल (सहायक आचार्य), डॉ. कल्याणी शुक्ला, डॉ. ललित चौहान तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट कर्ण ने नेत्र परीक्षण, दृष्टि जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग से डॉ. संजय कुमार सरोज (सहायक आचार्य), डॉ. कृति सिंह एवं डॉ. मोहम्मद हसन अंसारी ने ईएनटी संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार परामर्श दिया। दंत चिकित्सा विभाग से डॉ. ऋषिकेश, डॉ. आश्लेषा एवं डॉ. मनीष शर्मा ने दंत एवं मुख स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया।
शिविर के दौरान प्राथमिक विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें उनकी लंबाई वजन, दृष्टि एवं दंत स्वास्थ्य का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
जिन विद्यार्थियों में दृष्टि दोष, दंत समस्याएं अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी असामान्यताएं पाई गईं, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार आगे की जांच एवं उपचार के लिए संस्थान के लिए संदर्भित किया गया।
साथ ही ग्राम लोलाई-2 एवं आसपास के क्षेत्रों से आए स्थानीय नागरिकों का भी रक्तचाप, रक्त शर्करा हीमोग्लोबिन, वजन, ऊंचाई एवं बीएमआई की जांच की गई।
वही रोगियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण कर आगे की जांच उपचार आवश्यकता के लिए उन्हें संस्थान में फॉलो-अप के लिए बताया गया। शिविर में कुल 217 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। जिनमें 75 पुरुष एवं 142 महिलाएँ शामिल थी।



