उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों पूरी करने के दिए निर्देश 

कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर की समीक्षा

 

गाज़ियाबाद। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कावड़ यात्रा पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में जिला प्रशासन तथा मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें।

यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। समय रहते अफवाहों का प्रभावी खंडन भी सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाए तथा सुरक्षा एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ एवं सहारनपुर के मंडलायुक्त कांवड़ यात्रा की तैयारियों की नियमित समीक्षा करें तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तराखंड सहित संबंधित राज्यों के साथ सतत समन्वय और सूचनाओं का आदान-प्रदान बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों को समय से पहले गड्ढामुक्त किया जाए तथा झाड़ियों और कूड़ा आदि की पूरी सफाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए शिविरों में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, ताजा एवं सात्विक भोजन, शौचालय, पेयजल एवं बिजली की समुचित व्यवस्था हो। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस एवं शराब की सभी दुकानें बंद रहें तथा इसकी प्रभावी निगरानी की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि डीजे की आवाज एवं कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही हो। इसके लिए डीजे संचालकों, कांवड़ निर्माताओं एवं कांवड़ संघों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button