उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय
एसआईटी ने श्रीराम मंदिर मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी
श्रीराम मंदिर चढ़ावा ग़बन मामले की जाँच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव गृह को सौंपी

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा ग़बन मामले की जाँच रिपोर्ट सौंपी गयी।
मंगलवार को अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में कथित दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है।
एसआईटी के प्रमुख सदस्य एवं लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने टीम के अन्य दो सदस्यों के साथ अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को यह प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी गयी।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह प्रारंभिक प्रतिवेदन है। गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आग्रह पर योगी सरकार ने एसआईटी का गठन किया था।
एसआईटी प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अब जाँच रिपोर्ट आने के इंतजार में लोगों की निगाहें टिकी हुई है।



