उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक 

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्तावों को त्वरित कराने के दिए निर्देश 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्य योजना पर बैठक की। बुधवार को

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के संबंध में बैठक की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्राप्त प्रस्तावों की प्राथमिकता तय करते हुए शीघ्र ही कार्ययोजना शासन को प्रेषित की जाए। जिससे उन्हें इस माह के अन्त तक स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कराए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित सड़कों, स्टेट हाईवे, दीर्घ

सेतु, लघु सेतु, आरओबी/आरयूबी, धर्मार्थ स्थलों की सड़कों, फ्लाईओवर निर्माण तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए वरीयताक्रम के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही, जिला मुख्यालयों को 4-लेन से जोड़ने, चीनी मिलों की सड़कों, सिंगल कनेक्टिविटी वाली सड़कों के निर्माण तथा ब्लैक स्पॉट सुधार से संबंधित कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं के निर्माण के दौरान प्रभावितों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए तथा उन्हें उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों के कार्यों में विलंब है अथवा जिन्होंने अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं किए हैं, उनकी जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशील है तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button