यूनानी अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी
डॉ सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की अपील

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गयी।
शुक्रवार को तकमिल उत्तीब यूनानी अस्पताल एवं कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रो.मनीराम सिंह विभागाध्यक्ष निस्वा- ए-कबालत की अगुवाई में पर्यावरण जनजागरूकता बढ़ाने के लिए संगोष्ठी की गयी।
जिसमें 2023, 2024 और 2025 बैच के पीजी स्कॉलर्स एवं डॉ. बच्चू सिंह डिपार्टमेंट ऑफ़ इलाज बित तदबीर, अज़रा,डॉ. ग़ज़ाला हाशमी पीजी स्कॉलर शामिल रही।
प्रोग्राम की शुरुआत डॉ. नगमा की दादी के निधन होने की सूचना मिलने पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी। वहीं डॉ मनीराम सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि
इकोलॉजिकल बैलेंस बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा करना।
फ्यूल बचाना और जब भी हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग के इस्तेमाल को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि
जब इस्तेमाल में न हों तो लाइट, पंखे और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंद करके बिजली की गैर-ज़रूरी खपत कम करना।
प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना और बाजार से सामान लाने के लिए झोला का प्रयोग को बढ़ावा देना।
कचरे को अलग-अलग करने, रीसाइक्लिंग और साफ सफाई,
पानी बर्बादी रोकना। समाज में और आने वाली पीढ़ियों के बीच पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना । इन्हीं सब विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
इसी क्रम में प्रो सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है और छोटी-छोटी कोशिशों से बड़े अच्छे बदलाव ला सकती हैं। सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण के लिए ज़िम्मेदार तरीकों को अपनाने, और शहर को हराभरा बनाने में योगदान देने के लिए संकल्प दिलाया गया।



