उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह

संस्थान निदेशक ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह, डीन प्रो राजन भटनागर, सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह,मीडिया प्रवक्ता डॉ.भुवन चंद्र तिवारी एवं अन्य संकाय सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

संस्थान के एमबीबीएस एवं नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गीत, भाषण एवं एकल गीत की प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके पश्चात सीएमएस डीन एवं निदेशक ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य,

अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के अनेक संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button