उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

उत्तर रेलवे चिकित्सालय को मिली प्रदूषण नियंत्रण स्वीकृति 

चिकित्सालय ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। रेलवे चिकित्सालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। सोमवार को

उत्तर रेलवे चिकित्सालय ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से CCA (कांसोलिडेटेड कांसेंट एंड अथॉरिजेशन ) प्राप्त किया है, जो 31 जुलाई 2030 तक वैध है।

यह स्वीकृति अस्पताल द्वारा जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्धारित मानकों के सफल अनुपालन को दर्शाती है।

अस्पताल में 5 KLD (किलो लीटरस पर डे ) क्षमता का Effluent Treatment Plant एवं 80 KLD क्षमता का STP (Sewage Treatment Plant) संचालित है। जिससे अस्पताल में गंदे पानी को साफ कर दोबारा उपयोग करने की व्यवस्था की गई है।

जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। यह उपलब्धि मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। इस प्रक्रिया में डॉ. रौतेश शर्मा एवं ब्रदर शिवकुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button