पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय को मिला 5 एस प्रमाण पत्र
5S प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला भारतीय रेलवे का बना पहला कार्यालय

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पूर्वाेत्तर रेलवे को 5 एस प्रमाण पत्र दिया गया।
सोमवार को लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय को कार्यस्थल प्रबंधन और संगठन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 5S प्रमाणीकरण से सम्मानित किया गया है।
यह कार्यस्थलों को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने की एक जापानी पद्धति (सॉर्ट , सेट इन आर्डर , शाइन , स्टैण्डर्डज़ , सस्टेन ) है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना, समय बचाना और अनुपयोगी सामग्री को कम करना है।
मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला भारतीय रेलवे का प्रथम कार्यालय बन गया है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा की 5S प्रणाली अपनाने से न केवल हमारी कार्यक्षमता और स्पष्टता में सुधार हुआ है, साथ ही हमारे रेलकर्मियों के लिए एक अधिक सकारात्मक व तनाव-मुक्त कार्य वातावरण तैयार हुआ है।



