उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

उच्च रक्तचाप “साइलेंट किलर” बीमारी – प्रो सीएम सिंह

अपने ब्लड प्रेशर के नंबर जानिए के तहत मना रक्तचाप दिवस 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में डॉक्टरों ने सेहत को प्रथम प्राथमिकता देते हुए रक्त दिवस मनाया गया । शनिवार को

डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस एवं प्रथम एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।

जिसमें 200 से अधिक फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, विद्यार्थी, स्वास्थ्यकर्मी, एलुमनाई एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रवेश के लिए प्रत्येक प्रतिभागी के लिए अपना ब्लड प्रेशर मापना अनिवार्य किया गया था।

प्रतिभागियों की बीपी रीडिंग ही कार्यक्रम में प्रवेश का “टिकट” बनी। इस अनूठी पहल के माध्यम से समाज को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि

“अपने ब्लड प्रेशर के नंबर जानिए” तभी अच्छा कर पाएंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो सीएम सिंह विशिष्ट अतिथि प्रो मुकुल मिश्रा, डीन प्रो प्रद्युम्न सिंह, कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो सुब्रत चंद्रा तथा विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं एलुमनाई की उपस्थिति में किया गया। वहीं

मुख्य अतिथि प्रो सीएम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च रक्तचाप आज समाज में तेजी से बढ़ती हुई “साइलेंट किलर” बीमारी है, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक एवं किडनी रोगों का प्रमुख कारण बन रही है।

उन्होंने कहा कि नियमित बीपी जांच, स्वस्थ जीवनशैली एवं समय पर उपचार से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित इस अभिनव जागरूकता अभियान की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि प्रो मुकुल मिश्रा ने विभाग की यात्रा को याद करते हुए बताया कि वर्ष 2011 में विभाग की शुरुआत हुई थी तथा वर्ष 2013 में केवल एक डीएम कार्डियोलॉजी छात्र के साथ शैक्षणिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था।

आज विभाग के 23 एलुमनाई देश के विभिन्न संस्थानों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं, जो विभाग के लिए गर्व का विषय है।

डीन प्रो प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि उच्च रक्तचाप की रोकथाम ही हृदय रोगों की रोकथाम की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने युवाओं एवं चिकित्सकों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो सुब्रत चंद्रा ने विभाग को अकादमिक उत्कृष्टता एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता को साथ लेकर चलने के लिए बधाई दी तथा एलुमनाई मीट को विभाग की उपलब्धियों का उत्सव बताया।

कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष प्रो भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि उच्च रक्तचाप अक्सर बिना किसी लक्षण के वर्षों तक शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने ब्लड प्रेशर की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कम नमक का सेवन, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच हृदय रोगों की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप की रोकथाम एवं उपचार विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त एलुमनाई एवं रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ संवाद सत्र भी चलाया गया।जिसमें विभाग की शैक्षणिक एवं संस्थागत यात्रा को साझा किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग के सभी फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया। साथ ही

कार्यक्रम का समापन समाज में उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता फैलाने एवं प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर जांच कराने के लिए प्रेरित करना तथा संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button