उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

ईंधन बचत को लेकर डॉक्टरों ने किया साइक्लोथॉन

संस्थान निदेशक ने साइकिलिंग का दिया बढ़ावा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में डॉक्टरों ने साइकिल रैली निकालकर ईंधन बचत का बढ़ावा दिया।

शनिवार को एसजीपीजीआईएमएस परिसर में ईंधन बचत का बढ़ावा देने के लिए साइक्लोथॉन किया गया। जिसमें संस्थान निदेशक प्रो आरके धीमन की अगुवाई में 9 बजे निदेशक कार्यालय, प्रशासनिक ब्लॉक से एक “प्रतीकात्मक साइक्लोथॉन” का आयोजन किया गया। जिसमें

पुरानी ओपीडी से होते हुए संस्थान के गेट नंबर 2, ईएमआरटीसी, एडवांस्ड डायबिटिक सेंटर, पीएमएसएसवाई से गुजरी और वापस प्रशासनिक ब्लॉक में समाप्त हुई।

जिसमें संस्थान निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर आरके धीमन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डीन डॉ. शालीन कुमार, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. संजय धीराज, एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रमुख

डॉ. गौरव अग्रवाल, वित्त अधिकारी शशि भूषण सिंह तोमर, संयुक्त निदेशक प्रशासन प्रकाश सिंह, अन्य संकाय सदस्य, अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी इस साइकिल रैली में शामिल रहे । ज्ञात हो कि

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारत के सभी नागरिकों से पेट्रोलियम उत्पादों का सावधानीपूर्वक और

जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील के तहत अपनाया गया। ताकि पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट के मद्देनजर पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके और उनके उपयोग को यथासंभव कम किया जा सके। सभी को दैनिक यात्रा के लिए यथासंभव सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देनी चाहिए।

यह कदम परिसर के वातावरण को बेहतर बनाने और शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button