लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नवगठित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
बीएन रोड व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नवगठित व्यापार इकाई को शपथ दिलाई गयी। गुरुवार को
बीएन रोड, लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र उपस्थित रहे। व्यापारियों ने
मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र मोमेंटो एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी, को अंग वस्त्र माला पहनाकर स्वागत किया।
वहीं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवगठित
पदाधिकारियों में अध्यक्ष मोहम्मद शारिक, वरिष्ठ महामंत्री मोहम्मद शुऐब, महामंत्री शीबान सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित, उपाध्यक्ष अखिल सिक्का अब्दुल्लाह, वरिष्ठ मंत्री जसपाल सिंह सलाहकार, काजी दाऊद, जफर, वरिष्ठ संगठन सचिव अमन सिंह, संगठन सचिव: मोहम्मद साद, अरीन कुमार, मो. शादाब, प्रचार मंत्री मो. शबान, मो. दानिश, मो. तारिक
विधि सलाहकार: एडवोकेट सैफ अली, एडवोकेट अरशद जमील समेत शामिल रहे। साथ ही अमर नाथ मिश्र ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का प्रमुख माध्यम है।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बाजार क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा एवं प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया।
इसी क्रम में श्री मिश्रा ने कहा आज इस संगठन के गठन में शोएब जलाली विशाल चौरसिया रिंकू यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और नवीन गठन किया इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।
चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, व्यापारी हितों की रक्षा एवं सभी व्यापारियों की एकजुटता पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान करा सकता है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि व्यापारी समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है तथा सभी व्यापारियों को संगठन के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। जिससे व्यापारियों की आवाज़ प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके।
देवेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार मंडल निरंतर व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत है और संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों का सम्मान एवं अधिकार सुरक्षित रह सकते हैं।
उपस्थित व्यापारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।
साथ ही सभी व्यापारियों ने संगठन की एकता एवं मजबूती के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
अभिषेक सिंह चोहान, गोपाल अग्रवाल ,नितिन जैन शोएब जलाली विशाल चौरसिया रिंकू यादव कुश अरोड़ा आयुष आदि लखनऊ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



