उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

हवाई अड्डे पर लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर शिविर लगाने की मुहिम 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। जन -जन तक पहुंचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों का चुनाव किया गया।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी) पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य क्षयरोग अधिकारी डॉ. ऋषि सक्सेना, ACSM अधिकारी आनंद तिवारी तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल मौजूद रहे।

राज्य क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान जोखिम वाले समुदायों की स्क्रीनिंग के माध्यम से टीबी की समय पर पहचान और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि बस स्टॉप और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के शिविर आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक जांच, परामर्श और जागरूकता सेवाएं पहुंचाना है।

उन्होंने यह भी बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर इसकी पहचान हो और मरीज पूरा इलाज ले।

अभियान के तहत हाई-रिस्क समूहों की सक्रिय स्क्रीनिंग, एआई आधारित एक्स-रे जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग तथा मरीजों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल ने टीबी के लक्षणों, निक्षय पोषण योजना एवं निक्षय मित्र योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसी क्रम में विकासखंड सरोजिनी नगर के हाई-रिस्क गांव,नीवा बरौली, मिरानपुर एवं पिनवात तथा विकासखंड बक्शी का तालाब के ग्राम बीबीपुर में भी शिविर आयोजित किए गए।

हवाई अड्डे पर लगे शिविर में 140 व्यक्तियों की एआई आधारित एक्सरे मशीन से जांच की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button