उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

नाटक के माध्यम से विश्व टीकाकरण सप्ताह पर किया जागरूक 

बीएससी नर्सिंग बैच 2023 विद्यार्थियों ने चलाया जागरूकता अभियान 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नाटक के माध्यम से टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नर्सिंग कॉलेज द्वारा 24–30 अप्रैल विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु राज्य संदर्भ अस्पताल में एक प्रभावशाली जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

बीएससी नर्सिंग बैच 2023 के विद्यार्थियों द्वारा “हर पीढ़ी के लिए टीके प्रभावी हैं” थीम के तहत जागरूक किया। नाटक के माध्यम से टीकाकरण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया तथा आम जनता में प्रचलित भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर किया। साथ ही

विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की। जिसमें टीकाकरण अनुसूची, संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं जीवनभर टीकाकरण के लाभों के बारे में समझाया । जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं के प्रश्न पूछने एवं भ्रान्तियों का समाधान करने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम लीना प्रविल जॉन (सहायक प्राध्यापक), पार्वती सी (ट्यूटर) एवं वर्षा (ट्यूटर) के मार्गदर्शन में तथा डॉ. डीके श्रीवास्तव (अध्यक्ष) एवं प्रो. निपिन कलाल (उप-प्राचार्य) के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. श्रीकेश सिंह (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), डॉ. केके यादव, डॉ. शशांक सिंह एवं डॉ. लिली सिंह (बाल रोग विभाग) अल्पना चार्ल्स (नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट) उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों, रचनात्मकता एवं ज्ञान की सराहना की। स्वस्थ समाज के निर्माण में टीकाकरण के महत्व को दर्शाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button