उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

रेलवे कर्मी और यात्रियों का होगा स्वास्थ्य जाँच 

 

 लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण से भी लगाया जाएगा।

सोमवार को पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के निर्देश जारी किये गए। लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चन्द्र के निर्देशन में रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य परीक्षण कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को सहजनवां, 28 अप्रैल को खलीलाबाद, 29 अप्रैल को बस्ती, 30 अप्रैल को बभनान, 2 मई को मनकापुर, 4 मई को आनन्दनगर, 5 मई को सिद्धार्थनगर, 6 मई को नौतनवा तथा 7 मई को बढ़नी रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित किये जायेंगे।

इन स्वास्थ्य शिविरों में रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों को निवारक स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष परामर्श तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए बुनियादी चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया जायेगा।

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा सभी रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे इन स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button