इजराइल ईरान का हवाई हमला शुरू
ईरान ने इजराइल पर दागी 70 बैलिस्टिक मिसाइलें

अमेरिकी बेस को बनाया निशाना, जंग की जद में आये आस-पास देश
दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। इजराइल ईरान की जंग की धमक आस पास के मुल्क भी जद में हैं । शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला कर दिया।
ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब खुली जंग में बदलती दिखाई दे रही है। ईरान ने इजरायल पर बड़ा जवाबी हमला करते हुए करीब 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
इजरायली सेना, यानी इजराइल डिफेंस फोर्स्डस (IDF) के मुताबिक ईरान से इजरायल की ओर मिसाइल लॉन्च होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। संभावित हमलों को रोकने के लिए इजरायल ने अपने एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी एक्टिवेट कर दिया है। हालात को देखते हुए देशभर में नेशनवाइड इमरजेंसी और स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
इस दौरान पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं और लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों और बॉम्ब शेल्टर के पास ही रहें। खतरे को देखते हुए होम फ्रंट कमांड की ओर से प्रभावित इलाकों के लोगों के मोबाइल फोन पर भी अलर्ट और जरूरी निर्देश भेजे गए हैं।
इजरायल, अमेरिका नें ईरान के 30 इलाकों को बनाया निशाना..
इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ “प्रीवेंटीव अटैक” यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू करने का ऐलान किया है। शनिवार सुबह इजरायल के रक्षा मंत्री ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की।
इसके साथ ही इजरायली सेना ने पूरे देश में प्रोएक्टिव अलर्ट जारी कर सायरन बजाए, ताकि संभावित मिसाइल हमलों से पहले लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंच सकें। सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
इस बीच तेहरान में कई जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के मध्य इलाके में पहले तीन धमाके सुने गए और उसके बाद दो और विस्फोटों की सूचना मिली।
ईरान की सरकारी मीडिया ने उत्तरी तेहरान के सैय्यद खानदान इलाके में भी धमाकों की आशंका जताई है। हालांकि अब तक वहां के अधिकारियों ने हमले की आधिकारिक पुष्टि या नुकसान का पूरा विवरण जारी नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि शुरुआती चरण में देश के करीब 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें खुफिया एजेंसियों की इमारतें, एयरपोर्ट, राष्ट्रपति भवन और कुछ रिहायशी इलाके भी शामिल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है। इजरायल ने इस सैन्य अभियान को “शील्ड ऑफ जूदा” नाम दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल यात्रा में साथ गए कई भारतीय पत्रकार फंसे
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया इज़राइल यात्रा के दौरान गए कुछ भारतीय पत्रकार अभी भी इज़राइल में मौजूद हैं। इस बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ने और ईरान के साथ सैन्य टकराव की खबरों के बीच वहां अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इज़राइल में मौजूद *पत्रकारों में विशाल पाण्डेय (ABP News), बृज मोहन (साधना), मनीष चंद, लोमस और प्रमोद (IANS), तथा Aditya Raj Kaul (NDTV) शामिल. बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भारतीय दूतावास ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों की जानकारी सरकार के साथ साझा की है। इज़राइल में हालात को देखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा पूरी कर भारत लौट चुके हैं, लेकिन मीडिया प्रतिनिधि कवरेज के सिलसिले में वहीं रुके हुए थे। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी में है।
हालांकि, अब तक किसी भी पत्रकार के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। सरकार की ओर से स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।



