छात्र- छात्राओं को ओरल हेल्थ की दी जानकारी
डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को टूथ-ब्रश करने के बताये तौर तरीके

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्कूली बच्चों को ब्रश मंजन करने के तौर तरीके बताये गए। शुक्रवार को
इंटरनेशनल ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी डे अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट ने स्टडी हॉल स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए एक ओरल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम और डेंटल स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया।
जिसे संस्थान डॉ. सीएम सिंह, डीन, प्रो. प्रद्युम्न सिंह एवं CMS प्रो. विक्रम सिंह की मार्गदर्शन में किया गया।
जिसका उदेश्य बच्चों में ओरल हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और प्रिवेंटिव डेंटल केयर की आवश्यक जानकारी देना था।
वहीं सेशन के दौरान प्रो. और हेड डेंटिस्ट्री डॉ. शैली महाजन ने बेसिक ओरल हाइजीन प्रैक्टिस और टूथ-ब्रश करने की सही तरीके बताये। साथ ही उन्होंने बच्चों को कम उम्र से ही हेल्दी आदतें अपनाने के लिए जोर दिया। इसी क्रम में
डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल ने स्टूडेंट्स को चेहरे की चोटों और डेंटल ट्रॉमा के बारे में बताया। डॉ. स्वेता मेहता ने बच्चों को आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले डेंटल इंस्ट्रूमेंट्स से इंट्रोड्यूस कराया ताकि वे डेंटल प्रोसीजर से परिचित हो सकें और डेंटल विज़िट से जुड़े डर को कम करने में मदद मिल सके।
इसके अलावा डॉ. प्रियंवदा ने बच्चों को डेंटल कैविटी से बचाने और मुंह की अच्छी हेल्थ बनाए रखने में मदद करने वाले कई प्रिवेंटिव डेंटल प्रोसीजर के बारे में बताया। डॉ. प्रियम ने भी प्रोग्राम में एक्टिवली हिस्सा लिया और स्टूडेंट्स से बातचीत की।
पढ़ाई को दिलचस्प और इंटरैक्टिव बनाने के लिए, ओरल हेल्थ से जुड़ा एक पज़ल और क्विज़ कॉम्पिटिशन किया गया। रोज़ाना मुंह की देखभाल के मैसेज को मज़बूत करने के लिए स्टूडेंट्स और टीचर्स के बीच ओरल हाइजीन एड्स बांटे गए।



