उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

सीएचसी में टीबी मरीजों को बांटा पोषण किट

79 क्षय रोगियों को पोषण किया वितरण

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।

मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में 79 क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटी गयी।

जिसे अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव मिश्रा, रजिस्ट्रार संजीव कुमार, वित्त नियंत्रक नीलम सिंह, डीन ऑपरेशन डॉक्टर संदीप कौशिक,डीन मेडिकल डॉक्टर लोकेश अग्रवाल,

डीन नर्सिंग डॉक्टर अशोक विश्नोई,अधीक्षक डॉक्टर सुरेश पाण्डेय, जिला पी पीएम समन्वयक सौमित्र मिश्रा द्वारा वितरित किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण यादव वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शराफत अली टीबी हेल्थ विजिटर प्रशांत सिंह चौहान एवं प्रतिरक्षण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button