उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबरराष्ट्रीय

खेल में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के खिलाड़ी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर रेलवे खिलाड़ी का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया।

4 फरवरी से 06 फरवरी तक कोलकाता में आयोजित 54वीं अखिल भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के कुल 10 जोनों ने सहभागिता की।

उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंगेश कुमार सीसीटीसी/प्रयाग ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक अर्जित कर मंडल का नाम गौरवान्वित किया।

मंगेश कुमार की इस उपलब्धि से न केवल लखनऊ मंडल, बल्कि संपूर्ण उत्तर रेलवे का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता के दौरान देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने मंगेश कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडल की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कुलदीप तिवारी तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक, अधिकारी सुश्री अरिमा भटनागर भी उपस्थित रहीं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अपने कर्मचारियों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button