उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

लखनऊ खंड एमएलसी स्नातक चुनाव में सपा प्रत्याशी 14855 वोटों से आगे

8 वें चक्र में सपा प्रत्याशी की बढ़त बरकार 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में एमएलसी स्नातक मतगणना जारी है। प्रदेश स्तर पर एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक मतगणना में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों ने नामी सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है।

जिसमें आगरा से शिक्षक एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की और वाराणसी,जहाँ पीएम मोदी के गढ़ में एमएलसी शिक्षक चुनाव में जीत दर्ज की ।

वहीं बुधवार को सपा एमएलसी स्नातक प्रत्याशी कांति सिंह ने सुबह से बढ़त बनाते हुए 8वें राउंड में बढ़त बरकार बनाये रखी। जिसमें बीजेपी स्नातक प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 7500 वोटों से पछाड़कर 3 बजे के बाद भी 10 हज़ार वोटों से बढ़त बनाये रखी । वहीं शाम 7 बजे तक खबर लिखें जाने तक 8 वें चक्र में

ई अवनीश कुमार सिंह (बीजेपी) 36313 को सपा प्रत्याशी कांति सिंह को 51168 वोटों से आगे चल रही थी यानि लगभग 14 हज़ार आठ सौ पछपन वोटों से आगे रही।

इससे पार्टी कैंप पर कार्यकर्ताओ का भारी हुजूम रहा जहाँ लोग नारेबाजी करते दिखाई दिए। वहीं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पार्टी प्रत्याशियों से शांति बनाये रखने की अपील की।

इसी क्रम में सपा एमएलसी स्नातक प्रत्याशी कांति सिंह पत्नी सांसद एसपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष की अपील पर कार्यकर्ताओ से शांति बनाये रखने के लिए आग्रह करते हुए नजर आये । इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा बधाई देने का ताँता लगा रहा।

एक स्नातक तथा पांच शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवार विजयी घोषित..

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार 01 स्नातक तथा 05 शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है।

जिसमें मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी)

और लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी) विजयी घोषित किये गए। साथ ही वाराणसी शिक्षक क्षेत्र लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) और आगरा

शिक्षक क्षेत्र डॉ आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी) तथा मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्रीचन्द शर्मा (भारतीय जनता पार्टी), बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डा हरि सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी) विजयी घोषित किये गए।

आगरा स्नातक क्षेत्र का परिणाम घोषित..

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्राप्त सूचना के अनुसार आगरा स्नातक क्षेत्र के

उम्मीदवार डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी), (भारतीय जनता पार्टी) को विजयी घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद-झाँसी स्नातक क्षेत्र का परिणाम घोषित किया गया।

इलाहाबाद-झाँसी स्नातक के उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) को विजयी घोषित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button