उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राजधानी में ट्रिपल मर्डर, क्षेत्र में दहशत 

पार्किंग विवाद से हुआ ख़ूनी खेल,हत्यारा गिरफ्तार 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र दहशत फ़ैल गयी।

सोमवार को सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में बरगद के पेड़ समीप दोनों पक्षो में कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक ही पक्ष के तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

जिससे दो लोगों कि मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है और एक को केजीएमयू ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे कि उसे भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया और रों रों कर बुरा हाल है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बल हत्यारे को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रातः लगभग 10:30 बजे थाना सआदतगंज क्षेत्रांतर्गत ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में बरगद के पेड़ के समीप खाली पड़ी जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया।

उक्त विवाद के दौरान विपक्षी ऋषभ शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला, निवासी ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता, थाना सआदतगंज, लखनऊ द्वारा कथित रूप से अवैध पिस्टल से फायरिंग की गई। जिसमें शिवाजी तिवारी, शिवेन्द्र तिवारी एवं सुयश तिवारी गोली लगने से घायल हो गए।

सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से सभी घायलों को एम्बुलेंस एवं पुलिस वाहन के माध्यम से उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिवाजी तिवारी (उम्र लगभग 62 वर्ष) एवं शिवेन्द्र तिवारी (उम्र लगभग 55 वर्ष), सुयश तिवारी (उम्र लगभग 30 वर्ष) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

स्थानीय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई तथा फायरिंग करने के आरोपी ऋषभ शुक्ला (उम्र लगभग 30 वर्ष) को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं 04 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्रवाई प्रचलित है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

घटना के संबंध में DCP पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की बाइट जारी करते हुए कहा कि पार्किंग विवाद को लेकर गोली जिससे दो लोगों की मौके पर मौत होना बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button