उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

मंत्री ने उछाला टॉस,खेल का किया शुभारंभ 

काशी रुद्रास और लखनऊ फाल्कन्स के बीच मुकाबला 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मंत्री ने टॉस उछाल कर यूपी टी-20 लीग का शुभारम्भ किया। सोमवार को

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के अंतर्गत काशी रुद्रास एवं लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने टॉस उछाल कर तथा बेल बजाकर मैच का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर एवं गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित दोनों टीमों के कप्तान काशी रुद्रास के करन शर्मा एवं लखनऊ फाल्कन्स के भुवनेश्वर कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।

प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अनुभवी एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है। इससे उनके खेल कौशल, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होती है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए बेहतर खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण और प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है।

यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजन उत्तर प्रदेश में क्रिकेट सहित अन्य खेलों की मजबूत होती संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।

उन्होंने काशी रुद्रास एवं लखनऊ फाल्कन्स के सभी खिलाड़ियों को शानदार मुकाबले के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। इससे प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button