उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

पूर्वजों को विस्मृत करने वाले का नहीं होता कोई भविष्य – योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने रायबरेली को दी विकास परियोजनाओं की सौगात 

 

रायबरेली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी गयी।सोमवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक, अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर जनपद रायबरेली में आयोजित ‘भाव समर्पण समारोह’ में शामिल हुए।

वहीं मुख्यमंत्री ने 879 करोड़ + की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास किया। साथ ही

इस अवसर पर ₹21 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत कर देता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता। हमें अपने महान पूर्वजों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि

भारत माता के अमर सपूत, अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए मैं प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश की जनता-जनार्दन की ओर से उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

आज जिस स्वतंत्रता का अनुभव देश की जनता कर रही है, उसके लिए अनगिनत बलिदानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। इनमें अवध क्षेत्र में राना बेनी माधव बख्श सिंह जी का नाम प्रमुख है। मुख्यमंत्री ने कहा

विरासत को सम्मान देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। अगर हमने प्रभु श्रीराम को सम्मान दिया है, तो वही सम्मान महर्षि वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास, निषादराज और माता शबरी को भी दिया है।

मैं सभी रायबरेलीवासियों को राना बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में निर्मित सभागार के लोकार्पण के अवसर पर बधाई देता हूं। यह सभागार पूरे जनपद के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और रायबरेली की जनता इससे लाभान्वित होगी। योगी ने कहा कि

विगत 9 वर्षों में रायबरेली के गरीब परिवारों को आवास मिले हैं, हर गरीब के घर में शौचालय बना है और सड़कों का जाल बिछा है।

विकास आज की आवश्यकता है। नौजवानों की आकांक्षाओं को यही विकास आगे बढ़ाएगा। अन्नदाता किसानों के चेहरों पर यही विकास खुशहाली लाएगा। हमारे कारीगरों और हस्तशिल्पियों को यही विकास सम्मान देगा और हमारे बुजुर्गों की वृद्धावस्था में सहारा भी यही विकास बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि

रायबरेली में अमर शहीद वीरा पासी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनका भव्य स्मारक भी बनाया जाएगा।

मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री ने अपना पहला वंदे भारत ट्रेनसेट तैयार कर उसे रोलआउट किया है। आज रायबरेली का नाम न केवल उत्तर प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में गौरव के साथ लिया जा रहा है।

आज प्रदेश में 10 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त हो रहा है। हर वर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य उपचार किसी भी इंपैनल्ड हॉस्पिटल में कराया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप, पहली बार मई 2026 में वंदे भारत ट्रेन सेट का पूरा रोलआउट मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में हुआ है।

अब रायबरेली का नाम न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश में गौरव के साथ लिया जा रहा है। इस मौके पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री राकेश सचान, मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, अदिति सिंह समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button