उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

अस्पताल आने वाले प्रत्येक बुखार मरीजों की कराये आवश्यक जांच- ब्रजेश पाठक 

डिप्टी सीएम सीजनल बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मौसमी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया। सोमवार को

प्रदेश में सीजनल बुखार और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को पत्र जारी कर प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों एवं चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक बुखार के मरीज की तत्काल सभी आवश्यक जांच कराई जाए और उपचार में पूरी सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ चिकित्सालयों का लगातार भ्रमण कर मरीजों की स्थिति की निगरानी करने तथा सभी मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें और दवाओं एवं अन्य आवश्यक उपचार सुविधाओं की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए।

अस्पतालों में चिकित्सकों एवं अन्य आवश्यक स्टाफ की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

संक्रमण से बचाव को सावधानी बरतने के निर्देश..

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसमी बुखार और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में मरीजों की सतत निगरानी और उपचार व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

साथ ही, निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि मौसमी बुखार को लेकर मरीज कतई घबराएं नहीं, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल जाकर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button