रेडक्रॉस सोसाइटी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
सह - संयुक्त चिकित्सालय में पोषण पोटली का वितरण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटी गयी। शनिवार को
इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी लखनऊ शाखा द्वारा सह संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज (टीबी अस्पताल ) में गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। जिसका उद्देश्य उपचाररत मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना था।
इस अवसर पर समाजसेवियों एवं रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर मरीजों का उत्साहवर्धन किया तथा नियमित दवा और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमरनाथ मिश्र, अनुराग मिश्र (अन्नू), जितेंद्र सिंह चौहान, ऋतुराज रस्तोगी, मजीद अली खान, मोहम्मद खालिद खान, आलोक अग्रवाल, मनोज तिवारी एवं मनीष शुक्ला उपस्थित रहे। जन कल्याणकारी कार्य निरंतर
रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा समय-समय पर किया जा रहा है। साथ ही और भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सहयोग करने की बात कही।



