उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल एवं एकेटीयू के मध्य समझौता

संकाय सदस्यों और छात्रों को शोध क्षेत्र मिलेगा बढ़ावा

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। शोध क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए समझौता किया गया। मंगलवार को

डा.एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मध्य समझौता किया गया। जिसमें प्रो.जेपी पाण्डेय, कुलपति एकेटीयू एवं डा. सीएम. सिंह, निदेशक,

डा. आरएमएलआईएमएस द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस संयुक्त सहयोग का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान परियोजनाओं, तकनीकी सेमिनार, कार्यशालाओं और संकाय विकास कार्यक्रमों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक अनुसंधान एवं विकास को सुदृढ़ करना है।

यह समझौता-ज्ञापन संकाय सदस्यों और छात्रों के लिए अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को बढ़ावा देगा, साथ ही साथ नई विकसित कौशल-विकास और नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी को साझा करनें में भी सहायक सिद्ध होगा। यह समझौता संकाय सदस्यों और छात्रों को अकादमिक रूप से प्रासंगिक अत्याधुनिक तकनीकी अनुसंधान में संलग्न होने में सक्षम बनाएगा।

जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और संबद्ध क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के विकास में योगदान मिलेगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वित्त अधिकारी, एकेटीयू केशव सिंह, प्रो. प्रद्युम्न सिंह, डीन-आरएमएलआईएमएस,

प्रो. भावेश कुमार चैहान, डीन, रिसर्च एण्ड डेवलपमेण्ट-एकेटीयू, प्रो. सुब्रत चन्द्रा, कार्यकारी कुलसचिव- आरएमएलआईएमएस एवं डा. अनुज कुमार शर्मा, एसोसिएट डीन-एकेटीयू शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button