उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

बहराइच : हत्यारों से पुलिस मुठभेड़

जवाबी फायरिंग में हत्यारों के पैर में लगी गोली 

 

 

– पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहे बरामद 

 

लखनऊ,17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान में अपराधियों की खैर नहीं है। गुरुवार को बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या करने वाले आरोपियो से पुलिस मुठभेड़ हो गयी।

जिसमें जवाबी फायरिंग में दोनों हत्यारोपी के पैर में गोली लगी है। बता दें कि पुलिस ने जब असलहा बरामद कराने गयी तो जवाबी फायरिंग में घायल दोनों घायल हुए हैं।

एडीजी लॉ एंड आर्डर अभिताभ यश ने बताया कि बहराइच पुलिस रामगोपाल मिश्र के हत्यारों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

इस दौरान बुधवार देर रात बहराइच पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने दबिश दी और रामगोपाल की हत्या में नामजद आरोपी मोहम्मद सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद फहीम को दबोचा गया।

इनकी निशानदेही पर नामजद अब्दुल हमीद को दबोचा गया। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान दो अन्य मोहम्मद अफजल और मोहम्मद तालिब उर्फ बब्लू को अरेस्ट किया गया।

वहीं एसपी बहराइच वृंदा शुक्ला ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सरफराज और तालिब को हत्या में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए नानपारा में ले गये। जहां पर दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी।

जिससे दोनों आरोपी घायल हो गये। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद उन्हे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर की टीम द्वारा उपचार किया गया।

एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि बहराइच के महराजगंज मामले में अभी और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

इस मामले में, हिंसक घटना में शामिल लोगों के साथ अफवाह फैलाने वाले, साजिश रचने वाले और आरोपियों को शरण देने वाले सभी के लिए खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ऐसे में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। सभी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button