उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

परिवहन मंत्री ने नवनिर्मित बस स्टेशन का किया लोकार्पण 

खाद्य एवं रसद विभाग राज्यमंत्री की मांग पर बस स्टेशन का निर्माण 

 

बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रामसनेही घाट क्षेत्रवासियों को बस स्टेशन का होली उपहार दिया गया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने नवनिर्मित बस स्टेशन रामसनेही घाट क्षेत्र भिटरिया में लोकार्पण किया।

उक्त बस स्टेशन का निर्माण खाद्य एवं रसद विभाग राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सतीश चंद्र शर्मा की मांग पर किया गया है। परिवहन निगम को बस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि का पुर्नग्रहण किया गया।

336.90 लाख रुपए में बस स्टेशन का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कान्सट्रक्शन एण्ड इन्फास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कार्पोरेशन लि, बाराबंकी द्वारा यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत पूर्ण कराया गया।

बस स्टेशन पर यात्रियों हेतु शौचालय, इण्डियन मार्क- ।। हैण्ड पम्प, साईनेज,इन्टरलाकिंग, बफर स्ट्रिप एवं यात्री प्तेटफार्म के साथ बाउण्ड्रीवाल,रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,

पेयजल के लिए बोरिंग, समरसेबुल पम्प , वाटर पोस्ट इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि नवनिर्मित बस स्टेशन से आज 5 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

यहां से बसें बाराबंकी- भिटरिया- अयोध्या धाम जौनपुर वाराणसी,बाराबंकी- भिटरिया- हैदरगढ़-रायबरेली प्रयागराज, बाराबंकी-भिटरिया-हैदरगढ़ रायबरेली आलापुर चित्रकूट,

बाराबंकी-लखनऊ- -भिटरिया-अयोध्या धाम कानपुर, बाराबंकी-भिटरिया-देवीगंज-हैदरगढ़ कौशांबी के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा राम सिंह भुल्लन वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अवधेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रिंकू सिंह ,

मण्डल अध्यक्ष नीरज सिंह, पवन कुमार वर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, अभिषेक मौर्य, संदीप त्रिपाठी,नि. मंडल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, महामंत्री लोकेंद्र रावत, एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button