उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो गांजा तस्कर गिरफ्तार 

डीआरआई ने हवाई अड्डे पर 19.8 किलोग्राम गांजा के साथ तस्करों को पकड़ा 

 

वाराणसी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19.8 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा जब्त किया।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा विकसित एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने बीते शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बैंकॉक से वाराणसी आई फ्लाइट संख्या IX-215 से पहुंचे दो यात्रियों को रोका गया। जहाँ

यात्रियों के सामान की जांच के दौरान कई पैकेट बरामद किए गए। जिनमें एक हरे रंग का गांठदार, तेज गंध वाला पदार्थ मिला। उक्त पदार्थ की फील्ड परीक्षण किया गया, जिसमें यह गांजा (Cannabis) पाया गया।

दोनों यात्रियों के सामान से कुल 19.8 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) बरामद कर जब्त किया गया।

बरामद मादक पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा प्रतीत होता है जिसे मिट्टी के बिना, पोषक तत्वों से युक्त पानी में नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है। इसकी पोटेंसी सामान्य गांजा से अधिक होती है और अवैध बाजार में इसकी अत्यधिक मांग रहती है।

जब्त मादक पदार्थ की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹6.93 करोड़ बताई जा रही है। दोनों यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button