किसानों का अन्न, फल सब्जियां बिक्री को खुला वैश्विक बाजार का रास्ता
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट सेवा शुरू

किसानों का अन्न, फल सब्जियां बिक्री को खुला वैश्विक बाजार का रास्ता
मुख्यमंत्री ने ज़ेवर किसानों का स्वागत कर किया संवाद
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश के किसानों के लिए अब वैश्विक बाजारों का रास्ता खुल गया है। सोमवार को ज़ेवर स्थित
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ कर दिया गया है।
वहीं मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट बनाने के लिए भूमि समर्पित करने वाले लखनऊ आए ‘जेवर’ के अन्नदाता किसानों एवं नागरिकों का स्वागत कर आभार प्रकट करते हुए संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज का दिन जेवर, जनपद गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश और देश के एविएशन सेक्टर के लिए ऐतिहासिक है।
भारत की सर्वाधिक संभावनाओं वाले ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ से आज पहली कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ हुआ है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और जेवर के अन्नदाता किसानों का अमूल्य योगदान से पूरा हुआ है।उन्होंने कहा कि
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत के पहले कार्गो और MRO (मेंटेनेंस , रिपेयर , एंड ओवरहाल ) केंद्र के रूप में भी विकसित होने जा रहा है।
अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश का किसान अन्न, फल और सब्जियां उगाएगा तथा उन्हें कार्गो सुविधा के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में सक्षम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा
दुनिया के पांच प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में अपने-अपने कैंपस स्थापित करने के लिए आ रहे हैं।
आज यह क्षेत्र एक नए परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। यहां की आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवरने जा रहा है।
YEIDA ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में टाटा के सहयोग से लगभग ₹225 करोड़ की लागत से एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।
यह केंद्र आधुनिक तकनीक में प्रशिक्षण, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं डिग्री पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगा। इससे कौशल विकास को गति मिलेगी, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार होंगे और निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
ट्रेंड मैनपावर आज के समय की आवश्यकता है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने जेवर में टाटा के सहयोग से लगभग ₹225 करोड़ की लागत से एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।
डबल इंजन सरकार जो बोलती है, वह करके दिखाती
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं अन्नदाता किसानों के योगदान का प्रतिफल है कि आज भारत के सबसे अधिक संभावनाओं वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर से कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। 
प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई, जेवर विधान सभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह का धन्यवाद एवं अन्नदाता किसानों का अभिनंदन है।



