उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

लोको वर्कशॉप में लगा टीबी स्क्रीनिंग शिविर 

162 संभावित टीबी रोगियों की एआई आधारित की जांच

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। टीबी स्क्रीनिंग के लिए जाँच शिविर लगाया गया। बुधवार को

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ऐशबाग लोको वर्कशॉप, पूर्वोत्तर रेलवे में टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया । डॉ. रमेश चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडलीय चिकित्सालय, एनईआर बादशाह नगर के

मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि शिविर में लक्षणों के आधार पर 162 संभावित टीबी रोगियों की एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की गई। टीबी की आशंका वाले 2 लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

एआई आधारित एक्स-रे मशीन से संदिग्ध मामलों की त्वरित पहचान संभव हो सकी।

इसके अलावा 162 लोगों की बीएमआई, हीमोग्लोबिन, डायबिटीज एवं रक्तचाप की जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान टीबी एवं अन्य गैर-संचारी रोगों से बचाव, लक्षण एवं उपचार से संबंधित जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।

जनपदीय टीम से लोकेश कुमार ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है।लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है। कार्यस्थलों पर ऐसे स्क्रीनिंग शिविरों का उद्देश्य बीमारी की शुरुआती पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत हर व्यक्ति तक जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन में इस तरह के शिविरों से टीबी के संक्रमण एवं निदान में सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर एनटीईपी से एसटीएस अभय मित्रा ,राजीव कुमार वर्मा ,राम प्रताप, पवन कुमार तथा डीपीपीएम सौमित्र मिश्रा ने टीबी के लक्षणों की पहचान, जांच एवं उपचार की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर लोको वर्कशॉप के तकनीकी स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button