व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
अध्यक्ष गोपाल दीक्षित, वरिष्ठ महामंत्री अंकित शर्मा हुए नवनिर्वाचित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष गोपाल दीक्षित, वरिष्ठ महामंत्री अंकित शर्मा को शपथ दिलाई गयी।
गुरुवार को शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरनाथ मिश्र, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पवन मनोचा और कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र द्वारा शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल दीक्षित, वरिष्ठ महामंत्री अंकित शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिनव गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद
पर वैभव मिश्रा, कपिल सिंघल, संजय गोयल, विक्रम अरोड़ा एवं देवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष पद पर पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, विभोर अग्रवाल, आर. मसूद एवं संदीप गुप्ता महामंत्री पद पर रितेश अग्रवाल, नीरज त्रिवेदी, गुरदीप सिंह, सुमित गोयल एवं फहद आलम संयुक्त मंत्री पद
पर प्रवीण भगत, सुनील अग्रवाल, शशांक चौरसिया, अंकित अग्रवाल एवं करण नायर सह-कोषाध्यक्ष पद पर उमंग खेतान को दायित्व सौंपा। साथ ही
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजय भट्ट, अनुराग अग्रवाल, पुनीत लालचंदानी, अनंत गर्ग, अंकुर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अमित सिंह, मनीष महाजन, अतुल कुमार गर्ग, अनुभव अग्रवाल, पंकज नंदवानी, रोहित अरोड़ा,
शाहबाज खान, मोहित सोनी, वैभव अग्रवाल, वरुण तलवार सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और शंभूनाथ को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक केकेअग्रवाल, मोहनलाल अरोड़ा, सुरेंद्रनाथ अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। वहीं
अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है तथा व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा संगठनात्मक मजबूती से ही व्यापारियों की आवाज शासन एवं प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकती है।
विशिष्ट अतिथि पवन मनोचा ने अपने भाषण में कहा कि शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल की नई टीम युवाओं एवं अनुभवी व्यापारियों का समन्वय है, जो क्षेत्र के व्यापारियों के हित में उल्लेखनीय कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए व्यापारी हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



