उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबरराष्ट्रीय

रेलवे की उषा का विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप-2026 में हुआ चयन

उषा पूर्वोत्तर रेलवे में टेक्नीशियन-।।। के पद पर कार्यरत

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रेलवे में खिलाड़ियों की प्रतिभा देखने को मिल रही है। गुरुवार को पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी उषा का चीन के निंगबो शहर में आयोजित होने वाले ‘विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप-2026’ (World Weightlifting Championships 2026) के लिए चयन हुआ है।

यह उपलब्धि न केवल लखनऊ मंडल, बल्कि भारतीय रेलवे के लिए गर्व का विषय है। ज्ञात हो कि उषा पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के कोचिंग डिपो, ऐशबाग में टेक्नीशियन-।।। के पद पर कार्यरत हैं।

‘विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप-2026’ में चयन के लिए मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने उषा को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएँ तथा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

जिससे लखनऊ मंडल के खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

इसके लिए मण्डल क्रीड़ाधिकारी धनन्जय मिश्रा, मण्डल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button