उत्तर प्रदेश
Trending

प्रदेश में उप चुनाव की मतदान तिथि बढ़ी

मंत्री ने निर्वाचन आयोग का जताया आभार

 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश में होने वाले विधान सभा उप चुनाव मतदान की तिथि बढ़ा दी गयी है। सोमवार को 9 विधान सभा उप चुनाव की अगली तिथि 13 की बजाय 20 नवंबर कर दी गयी है।

ज्ञात हो कि प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।

जिसे निर्वाचन आयोग ने निर्णय लेते हुए 9 विधानसभा सीटों पर उप निर्वाचन 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को करने का घोषणा की है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्वाचन आयोग को उपचुनाव की तिथि बढ़ाने के निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फैसले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व का लाभ प्राप्त होगा और मतदान प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है, देशभर से लोग गंगा स्नान, व्रत, पूजा, भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन करते हैं।

यह दिन श्रद्धालुओं के लिए पुण्य प्राप्ति का अवसर माना जाता है।बता दें कि विशेष रूप से, गाजियाबाद, मीरापुर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं, जहां गढ़मुक्तेश्वर और शुकतीर्थ में विशाल मेले का आयोजन होता है। इससे इन क्षेत्रों में कम मतदान की संभावना थी।

इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, चुनाव की तिथि को बढ़ा दिया गया है। वहीं चुनाव की तिथि बढ़ने से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button