विषाक्तता की जांच को विष सूचना केंद्र का शुभारंभ
आरएमएल में जहरीले खाद्य पदार्थ की खोज के लिए खुला केन्द्र

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विषाक्त पदार्थ की जांच के लिए केंद्र स्थापित किया गया। शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एक एकीकृत बहु-विशिष्ट विष सूचना केंद्र का शुभारंभ किया गया,
जो विषाक्तता के मामलों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन और तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक समर्पित सुविधा शुरू की है। जिसमें पौधों के विष, कीटनाशक, दवाएं, ड्रग्स, सांप के काटने और रासायनिक संपर्क शामिल हैं। इससे जुड़ी आपात स्थितियों के लिए सेवा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वहीं
इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान निदेशक डॉ. सीएम सिंह, निदेशक उपस्थित रहे। उन्होंने जीवन बचाने और सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा देने में इस तरह के संसाधन के महत्व पर जोर दिया।
यह केंद्र 24/7 सेवा प्रदान करेगा। इसमें चिकित्सा पेशेवरों और आम जनता को समय पर सलाह सुनिश्चित की गयी। आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ विषविज्ञानियों से सुसज्जित, विष सूचना केंद्र का उद्देश्य विषाक्तता प्रबंधन में सुधार, जागरूकता बढ़ाने और मौतों को कम करने के लिए है।
इस पहल को संस्थान के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने इमर्जेंसी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, कम्युनिटी मेडिसिन, फार्माकोलॉजी और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभागों के सहयोग से शुरुआत की गयी है।
इस विष सूचना केंद्र का प्राथमिक उद्देश्य किफायती, जीवनरक्षक विष नियंत्रण जानकारी, विषविज्ञान निगरानी, उपचार, रेफरल और विषाक्तता रोकथाम प्रदान करना है। अधिक जानकारी के लिए जारी -0522 6692000 हेल्पलाइन नंबर एक्सटेंशन नंबर -4119 पर संपर्क कर सकते हैं।



