उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

सैन्य स्टेशन में ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट

स्टेशन की विभिन्न सैन्य संस्थाओं की अधिकारी टीमों ने किया प्रतिभाग 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सैन्य स्टेशन में ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया। मंगलवार को

मुख्यालय मध्य यूपी सब एरिया के तत्वावधान में सैन्य स्टेशन में ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ उत्साह के साथ किया गया।

जिसमें लखनऊ स्टेशन की विभिन्न सैन्य संस्थाओं की अधिकारी टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट के प्रथम दिवस पर रोमांचक मुकाबले, उच्च स्तरीय खेल प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट टीम भावना देखने को मिली। उद्घाटन मैच में मुख्यालय सेन्ट्रल कमांड एवं मुख्यालय मध्य यूपी सब एरिया की टीमों के बीच बेहद रोमांचक एवं कांटे की टक्कर का मुकाबला हुआ।

शानदार तालमेल एवं जुझारू खेल का प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय सेन्ट्रल कमांड ने 4–3 के करीबी अंतर से विजय प्राप्त की।

दिन के दूसरे मुकाबले में सैदपुर ब्रिगेड एवं एएमसी सेंटर एंड कॉलेज की टीम आमने-सामने हुईं। उत्कृष्ट टीमवर्क एवं आक्रामक खेल प्रदर्शन के दम पर सैदपुर ब्रिगेड ने 4–1 के स्कोर से प्रभावशाली जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट के दौरान मैचों में तकनीकी सहयोग स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया द्वारा प्रदान किया जा रहा है। संस्था के प्रशिक्षित रेफरी एवं अंपायर विशेषज्ञ पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में मैचों का संचालन कर रहे हैं। जिससे प्रतियोगिता में निष्पक्षता एवं उच्च स्तरीय ऑफिशिएटिंग सुनिश्चित हो रही है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों के मध्य खेल भावना, सौहार्द, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। सभी टीमों के खिलाड़ियों में उत्साह, सहभागिता

एवं खेल के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जो भारतीय सेना की शारीरिक दक्षता, टीम भावना एवं esprit-de-corps की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।

टूर्नामेंट आगामी दिनों तक जारी रहेगा तथा इसका फाइनल मुकाबला 05 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button