लखनऊ व्यापार मंडल की नई इकाई गठित
पारा उद्योग व्यापार मण्डल की नई इकाई का गठन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। व्यापार मण्डल की नई इकाई गठित की गयी। रविवार को लखनऊ व्यापार मंडल के अंतर्गत मुन्नू खेड़ा रोड, पारा लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के दिशा निर्देशों एवं महामंत्री उमेश शर्मा के नेतृत्व में गठन किया गया।
गठन के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें गंगा प्रसाद यादव को अध्यक्ष, राजभान यादव को वरिष्ठ महामंत्री बनाया गया। जिसमें हरिराम यादव को कोषाध्यक्ष और नीरज कुमार रावत, विवेक कुमार मिश्र एवं रमेश चंद मिश्र अनूप कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसी क्रम में अनिल कुमार यादव सत्येंद्र यादव राकेश कुमार तिवारी एवं रामदेव यादव को महामंत्री, देवेंद्र कुमार आहूजा एवं जेएन सोनकर को वरिष्ठ सचिव तथा चरण सिंह यादव, अरुण कुमार यादव एवं सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा को सचिव का दायित्व सौंपा गया।
संगठन को सशक्त बनाने के लिए मोनू यादव को संगठन मंत्री तथा अनिल कुमार भारद्वाज एवं वीरपाल यादव को प्रचार मंत्री बनाया गया। इसके अतिरिक्त परशुराम पाल, संतोष सिंह एवं तेजपाल यादव को सलाहकार नियुक्त किया गया।
वहीं मंडल के संरक्षक के रूप में सुरेंद्र कुमार पांडे, तेजपाल यादव, अमरेश कुमार यादव, रामगोपाल यादव, आशीष यादव एवं मनीष कुमार वर्मा को घोषित किया गया।
इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सशक्त मंच प्रदान करना है।
संगठन जितना मजबूत होगा, व्यापारियों की आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी।
वहीं पश्चिम विधान सभा महामंत्री सुशील तिवारी (सोनू पंडित)ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।



