व्यापार मंडल की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित
सतीश अग्रवाल अध्यक्ष,अतुल त्रिपाठी बने महामंत्री

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। व्यापरियो की नई कार्यकारिणी गठित की गयी।
मंगलवार को लाटूश रोड व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक व्यापार मंडल कार्यालय, व्यापार भवन में अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में की गयी । बैठक में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें
सतीश अग्रवाल अध्यक्ष, नसीम अंसारी कार्यवाहक अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी महामंत्री, शाकिर अली ,अदनान अली, जगजीतसिंह जग्गा-वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मोहम्मद मुस्तकीम उपाध्यक्ष गुलशन अरोड़ा उपाध्यक्ष, राजा मक्कड़ कोषाध्यक्ष,
नौशाद अहमद संयुक्त सचिव, इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में, अमित अग्रवाल, शिवम, मोहम्मद इमरान, फैसल न्यू, आमिर, अदनान, सीएम दुबे, विनीत त्रिपाठी, सचिन रस्तोगी, संजय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एवं प्रथम मल्होत्रा को मनोनीत किया गया।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती एवं व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया। अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
महामंत्री अतुल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि लाटूश रोड व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का कार्य करेगा तथा क्षेत्र के सभी व्यापारियों को एकजुट कर व्यापारिक वातावरण को और बेहतर बनाया जाएगा।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा व्यापारियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।



