उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

दर्द क्लिनिक से 50 से अधिक मरीजों को पीआरपी थेरेपी से मिला लाभ

डॉक्टरों ने कंधे और बांह के तेज दर्द से पीड़ित महिला मरीज को दिलाई निजात

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने कंधे और बांह के तेज दर्द से पीड़ित महिला मरीज को निजात दिलाई।

देवरिया निवासी 51 वर्षीय सुमन पांडे, जो कई महीनों से कंधे और बांह के तेज़ दर्द की परेशानी से जूझ रही थी। जिसे एसजीपीजीआईएस के पेन और पैलिएटिव केयर क्लिनिक में इलाज के बाद काफी राहत मिली है और कंधे की हरकत में भी सुधार हुआ है।

डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित महिला को फ्रोज़न शोल्डर (एडहेसिव कैप्सूलाइटिस) नाम की समस्या से ग्रसित थी। ऐसे में कंधे और हाथ में तेज़ दर्द होने के साथ, हाथ उठाना मुश्किल हो जाता है।

सामान्य इलाज से आराम न मिलने पर उन्हें दर्द प्रबंधन के लिए भर्ती किया गया। वहीं प्रो. सुजीत गौतम और उनकी टीम ने महिला मरीज को पीआरपी यानि(प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा) थेरेपी दी।

डॉ गौतम का कहना है कि यह एक आधुनिक उपचार है, जो सूजन कम करने और टिश्यू की मरम्मत में मदद करता है। साथ ही उन्हें कंधे के व्यायाम भी करवाया गया। मरीज

इलाज के बाद कंधे के दर्द में काफी कमी आई और कंधे के मूवमेंट में सुधार हुआ। इससे पीड़ित महिला रोज़मर्रा की जिंदगी आसान हो गई। ज्ञात हो कि

फ्रोज़न शोल्डर अक्सर डायबिटीज़ वाले लोगों में देखा जाता है। फिर भी यह चोट लगने या अन्य दर्द वाली समस्याओं के बाद भी हो सकता है। संस्थान में दर्द क्लिनिक ने पिछले एक साल में 50 से ज़्यादा ऐसे मरीजों को पीआरपी थेरेपी से लाभ पहुँचाया है।

दर्द प्रबंधन चिकित्सा टीम का कहना है कि उनका इलाज केवल अंतिम विकल्प नहीं, बल्कि आराम, चलने-फिरने की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सक्रिय और वैज्ञानिक तरीके से किया जाता है।

अगर किसी को लंबे समय से दर्द है या दर्द कम नहीं हो रहा है, तो वे एसजीपीजीआईएस के पेन एंड पैलिएटिव केयर क्लीनिक में विशेषज्ञ सलाह ले सकते हैं। संस्थान के ओपीडी सेवाएं रोज़ाना डी ब्लॉक, ग्राउंड फ्लोर नवीन ओपीडी में उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button