उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

प्रयोगशाला सेवाएँ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ – डॉ सीएम सिंह 

लैब सेवाओं पर आधारित चली शैक्षिक प्रशिक्षण गतिविधियाँ

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। लैब सेवाओं पर आधारित शैक्षिक प्रशिक्षण सत्र चलाकर जागरूक किया गया। गुरुवार को

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा ‘लैब प्रोफेशनल वीक’ 29 एवं 30 अप्रैल तक आयोजित किया गया। इस वर्ष का थीम ‘ए डे एट द लैब’ था।

जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में लैब प्रोफेशनल्स के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना तथा गुणवत्तापूर्ण प्रयोगशाला सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था ।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. वंदना तिवारी के स्वागत भाषण से हुई। प्रथम दिवस पर सैंपल कलेक्शन विषय पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। जिसमें सेंट्रल लाइन एवं फ्लेबोटोमी तकनीकें (Phlebotomy Techniques) तथा एबीजी (ABG Sample Collection) के विषय में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

इसके पश्चात क्वालिटी मैनेजमेंट इन लैब विषय पर आयोजित सत्र में प्री-एनालिटिकल वैरिएबल्स, लेबोरेटरी ऑटोमेशन तथा क्रिटिकल लैब अलर्ट्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत “बायोकेमिस्ट्री ब्रेन बैटल–क्विज” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक डॉ सीएम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयोगशाला सेवाएँ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं तथा सटीक एवं समय पर की गई लैब जाँच रोग के सही निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने भारत में निर्मित मेडिकल डिवाइस के विकास पर जोर दिया। इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ प्रद्युम्न सिंह एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविन्द सिंह भी मौजूद रहे।

उन्होंने आगे बताया कि द्वितीय दिवस पर ‘क्लिनिकल केमिस्ट्री केस-एथॉन’ सत्र आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों डॉ. अमरप्रीत कौर (एम्स, गोरखपुर), डॉ. प्रतिभा गवेल (कैंसर संस्थान, वाराणसी) तथा डॉ. विभव निगम (केजीएमयू) द्वारा क्लिनिकल केस प्रस्तुत किए गए।

इसके पश्चात “बायो क्वेस्ट” क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एम्स, गोरखपुर के एमबीबीएस छात्रों (पार्थ तिवारी, सुजल सरोनित, आर्यन सिन्हा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लोहिया संस्थान के छात्रों (अनादी मिश्र, शिवानी यादव, निधि रानी) ने द्वितीय तथा केजीएमयू के छात्रों (अथर्व, युवराज सिंह, कृष्णम रुंगटा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में विभागीय न्यूज़लेटर का भी विमोचन किया गया। छात्रों द्वारा रोल प्ले भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें नमूना संग्रह की सही प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. आस्था सचान के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे क्विज प्रतियोगिता, फाइन आर्ट प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुति, केस-एथॉन, रोल प्ले एवं शैक्षिक सत्रों में 250 से अधिक एमबीबीएस एवं डीएनबी छात्र, तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button