उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

प्रदेशभर में मिलावटी मसालों के खिलाफ चला जाँच अभियान

419.75 क्विंटल मसाले किये जब्त, लाखों रुपयों के मिलावटी मसालों को कराया नष्ट 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश स्तर पर मिलावटी मसालो के खिलाफ अभियान चलाया गया । जबकि कोई जिला मिलावट से अछूता नहीं रहा। मंगलवार को

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देश एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में खाद्य पदार्थ खुले एवं पैक्ड तथा साबुत एवं पिसे मसालों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रदेश स्तर पर विशेष छापामार प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

जिसमें निर्माण इकाइयों, थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का सघन निरीक्षण किया गया। वहीं अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की गुणवत्ता, अभिलेखों के अनुरक्षण, पैकेजिंग एवं लेबलिंग प्रावधानों तथा संभावित अपमिश्रण की जांच करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की। जिसमें

खुले एवं पैक्ड तथा साबुत एवं पिसे मसालों पर विशेष अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 1055 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही 419.75 क्विंटल मसालों को जब्त किया गया।

जिनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹67,78,290 (सरसठ लाख अट्हत्तर हजार दो सौ नब्बे) है। इसके अतिरिक्त अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संग्रहीत एवं मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए गए 80.47 क्विंटल मसालों का विनष्टीकरण कराया गया।

जिनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹14,78,000 (चौदह लाख अट्हत्तर हजार) है।

जाँच कार्रवाई में लखनऊ- काकोरी स्थित स्पाइस क्रॉफ्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की विनिर्माण इकाई से कालातीत 33.39 कुंतल मसाले ,मूल्य 13,67,400/- रुपए है, सीज किया गया तथा प्रतिष्ठान से कुल 6 नमूने लिए गए,

सहादतगंज स्थित एक विनिर्माण इकाई में रंग का प्रयोग करने के कारण मौके पर संग्रहीत धनिया एवं चिली पाउडर के साथ कुल 8 नमूने एकत्रित करते हुए कुल 864 किलोग्राम मसाले, मूल्य 1,05,920/- सीज किये गए, कन्हैया माधोपुर स्थित अवध इंडस्ट्रीज से कुल 9 नमूने

संग्रहित करते हुए 88,770/- रुपए के मसाले सीज किए गए। बिजी फूड इंडस्ट्रीज हसनपुर से टेसमी ब्रांड के कुल 6 नमूने संग्रहित करते हुए 2 कुंतल मसाले, मूल्य ₹70,000/-रुपया सीज किए गए है।

जैन मन्दिर मार्ग लाहौर गंज, इरादत नगर, लखनऊ स्थित तुषार स्पाइसेस एण्ड फूड प्रोडेक्ट्स से 06 नमूने संग्रहित करते हुए 90.83 कुन्तल मसाले मूल्य रु 6,67,230/- सीज किये गये। इसके अलावा कानपुर नगर में श्याम ट्रेडर्स नामक विनिर्माण इकाई से हल्दी पाउडर का नमूना लेते हुए 398 किलोग्राम हल्दी सीज की गई।

जिसका मूल्य 1,19,400/- रुपया है। गुरुकृपा, रामपुरम श्यामनगर, कानपुर नगर स्थित एसजीके मसाले से 05 नमूने संग्रहित करते हुए 5.64 कुन्तल मसाले मूल्य रु 1,54,500/- सीज किया गया।

कानपुर देहात में जनपद के वोल्वो लाइन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से मसाले के कुल 8 सैंपल एकत्रित किए गए तथा 6,260 किलोग्राम मिर्च पाउडर को पाई गयी कमियों के दृष्टिगत सीज किया गया।

जिसका मूल्य लगभग 13 लाख रुपए है, राकेश मसाले और राज राजेश्वरी स्पाइसेज से कुल 19 नमूने एकत्रित किए गए तथा पाई गयी कमियों के दृष्टिगत 19 कुंटल मसाले मूल्य 9,30 लाख रुपए सीज किया गया, नीलम एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड से 2 नमूने संग्रहित करते हुए संदेहास्पद 12 कुंतल मिर्च पाउडर मूल्य 1,44,000/- रुपया सीज किया गया।

साथ ही चंदौली में बड़े ब्रांड RL तथा रॉयल मसाले पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 8 नमूने संग्रहित किए गए। अयोध्या के गोसाईगंज में अर्चित इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कुल 2 नमूने एकत्रित करते हुए कालातीत मसाले, मूल्य ₹3,17,000/- रुपया नष्ट किया गया।

गाजियाबाद-स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 38 नमूने एकत्रित करते हुए मात्रा 8.07 कुंतल मूल्य 17 ,94,000/- रुपए के मसाले सीज किया गया।

मिर्जापुर में जय मां विंध्यवासिनी ट्रेडर्स थोक विक्रेता के यहां से त्स् ब्रांड के नमूने संगृहीत किया गये एवं रूद्र इण्टरप्राइजेज (RL स्पाइस की यूनिट) को बिना लाइसेंस संचालित किए जाने के कारण बंद कराया गया।

महाराजगंज-ल में सत्यम जनरल स्टोर से 02 नमूने संग्रहित कर साबुत जीरा बावर्ची ब्राण्ड के पैकेट पर आवश्यक जानकारी न होने पर 178 किग्रा मूल्य रु 35,600/-मसाले सीज किया गया।

जौनपुर में शीतला ट्रेडर्स से 02 नमूने संग्रहित कर खराब लालमिर्च पाउडर 750 किग्रा0 मूल्य रु 1,20,000/- एवं खराब धनिया पाउडर 360 किग्रा रु 50,400/- सीज किया गया । हाथरस में एचके एण्ड कम्पनी से 02 नमूने संग्रहित कर लाल मिर्च पाउडर एवं साबुत हल्दी कुल 3923 किग्रा मूल्य रु 4,31,060/- नष्ट कराया गया।

प्रयागराज में महादेव प्रसाद अरविन्द कुमार की मसाला निर्माण इकाई से 2 नमूने संग्रहित कर 120 किग्रा मसाला मूल्य रु 38,400/-सीज किया गया।

शाहजहाँपुर में ग्राम गुनारा, जलालाबाद स्थित सौंफ प्रोसेसिंग यूनिट से 03 नमूने संग्रहित कर सिन्थेटिक रंग से रंगी हुई सौंफ 400 किग्रा मूल्य रु 2,80,000/- सीज किया गया एवं खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध एफआईआरदर्ज करायी गयी।

आगरा में गुरु जी स्पाइसेस से 05 नमूने संग्रहित कर विभिन्न प्रकार के मसाले कुल 409.9 किग्रा मूल्य रु 48,900/- सीज किया गया। बुलन्दशहर के ऊरस मसाले से 01 नमूना संग्रहित कर धनिया पाउडर 168 किग्रा मूल्य रु0 28560/- सीज किया गया।

हापुड़ में नवीन ट्रेडर्स से 01 नमूना संग्रहित कर कुटी लाल मिर्च 15 किग्रा मूल्य रु0 3,750/- सीज किया गया। मुरादाबाद में अशरफ मसाला प्रतिष्ठान से 02 नमूने संग्रहित कर कुल 40 किग्रा हल्दी पाउडर व लाल मिर्च पाउडर मूल्य रु 13,600/- सीज किया गया।

अनीस के प्रतिष्ठान से 03 नमूने संग्रहित कर लाल मिर्च पाउडर व साबुत हल्दी 129 किग्रा0 मूल्य रु0 21,750/- सीज किया गया। भारत मसाले से 01 नमूना संग्रहित कर धनिया पाउडर 10 किग्रा0 मूल्य रु0 2,200/- सीज किया गया।

वाराणसी में स्पाइस मंत्र प्रा लि से 01 नमूना संग्रहित कर हल्दी पाउडर (ब्राण्ड रसोई तत्वा) 41 किग्रा0 मूल्य रु0 22,140/- सीज किया गया ।

इस सम्बन्ध में यह भी स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि जन स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय स्तर पर निर्माण किये जाने वाले एवं अन्य प्रदेशों से आपूर्ति किये जाने वाले खाद्य पदार्थ के ब्राण्ड्स पर सतत रुप से निगरानी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button