उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विवेकानंद अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित 

स्वास्थ्य जाँच के साथ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य शिक्षा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। रविवार को

विवेकानन्द पॉलिक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा रामकृष्ण सेवा समिति, के सहयोग से जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से बाबा का पुरवा सामुदायिक भवन, मेट्रो सिटी रेजीडेन्सी के सामने,

निशातगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जाँच परामर्श दिया गया। जिसमें अस्थि रोग डा प्रसांत पाण्डेय, हृदय रोग डा. आयुष एवं नेत्र रोग डा सुमामा एवं पैरामेडिकल टीम में

संजय सिंह (कैथ लैब), संजय सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) व महेश प्रसाद (फार्मेसी) के सहयोगस से परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित रहा।

शिविर में विवेकानन्द अस्पताल के विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

साथ ही, आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों से संबंधित आवश्यक जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 266 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें 101 अस्थि रोग, 77 हृदय रोग एवं 88 नेत्र रोग के मरीजों को एवं परामर्श दिया गया

तथा 12 मरीजों की ईसीजी एवं 8 का आरबीएस किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने

रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली एवं समय पर उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस जनहितकारी स्वास्थ्य सेवा पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button